हरिद्वार(मनोज यादव)। समाज सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए बहादराबाद क्षेत्र में 29 मार्च 2026 (रविवार) को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक एवं समाजसेवक डॉ. राहुल आर्य के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है।
शिविर का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक डॉ. राहुल आयुर्वेदिक एवं पंचकर्म चिकित्सालय, बहादराबाद (निकट गणपति फार्म हाउस, कलियर रोड) में किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है।
आयोजकों ने क्षेत्र के सभी स्वस्थ नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करें और किसी की जान बचाने के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें। रक्तदान को महादान बताते हुए उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त कई लोगों की जिंदगी बचा सकता है।
शिविर से संबंधित जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9675370735 पर संपर्क किया जा सकता है।

