हरिद्वार(श्रवण गिरी)। डीपीएस पब्लिक स्कूल, दौलतपुर के छात्र धैर्य सैनी, पुत्र अरविंद सैनी, निवासी धनौरा ने CBSE बोर्ड की 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में 90% अंक प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
धैर्य की इस उपलब्धि से परिजनों में खुशी का माहौल है। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने भी उनकी मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। स्थानीय लोगों ने भी धैर्य को बधाई देते हुए इसे क्षेत्र के लिए गर्व की बात बताया है।

