हरिद्वार(अनिल शीर्षवाल)। 1 मई अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर भेल मजदूर कल्याण परिषद (इंटक) द्वारा सेक्टर-3 स्थित कार्यालय में शहीद श्रमिकों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिकों ने पुष्प अर्पित कर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि दी।
विचार गोष्ठी की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष मुकुलराज ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी चौहान ने किया। इस अवसर पर इंटक के राष्ट्रीय सचिव एवं संगठन के महामंत्री राजबीर सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 8 घंटे कार्य-दिवस की व्यवस्था मजदूर आंदोलन की ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने 1886 के शिकागो के हेमार्केट आंदोलन का उल्लेख करते हुए श्रमिक एकता की ताकत को रेखांकित किया।
उन्होंने कहा कि यदि उस समय मजदूर एकजुट न होते, तो आज श्रमिकों की स्थिति और भी कठिन होती। वर्तमान समय में भी श्रमिकों को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित रहना आवश्यक है।

संगठन के उपाध्यक्ष प्रशांत दीप गुप्ता ने कहा कि श्रमिक वर्ग को निजीकरण, विनिवेश और बढ़ती संविदा प्रणाली जैसी चुनौतियों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने मजदूर दिवस को श्रमिकों के त्याग, समर्पण और एकता का प्रतीक बताया।
कार्यक्रम में गौरव ओझा, रविंद्र चौहान, राकेश चौहान, रजनीश कुमार, अमित चौहान, आशुतोष चौहान, संजय शर्मा, प्रदीप चौहान, कपिल राणा, इम्तियाज, मनोज यादव, संदीप चौहान, रितेश गौड़, रिशु चौहान, अंबरीश प्रजापति, सुनील चौहान, तेजवीर चौहान, अनंगपाल, अशोक शर्मा, सुबोध कुमार, जसविंदर सिंह, शेखर, विकास राजपूत, ललित सैनी, सुशील नेगी, रवि यादव, शानू शर्मा, मनोज धीमान, ओम कृष्ण निगम, कुर्बान अहमद, मंदीप सिंह सहित अनेक श्रमिक उपस्थित रहे।


