रोशनाबाद (नीति शर्मा)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के प्रयासों से पुलिस कर्मियों की व्यस्त दिनचर्या को देखते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए पुलिस लाइन रोशनाबाद में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य की जांच कर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया गया।
शिविर में वेलमेड अस्पताल के अनुभवी चिकित्सकों एवं सहयोगी स्टॉफ ने पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों की ईसीजी, ब्लड प्रेशर, रैंडम शुगर तथा आंखों की जांच की। साथ ही हृदय, पेट, आंत, लीवर सहित अन्य बीमारियों से संबंधित समस्याओं के उपचार एवं रिकवरी के लिए निशुल्क परामर्श भी दिया गया।
कैंप में 200 से अधिक पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान प्रतिभागियों ने एसएसपी हरिद्वार एवं अन्य अधिकारियों का आभार जताते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की मांग की। शिविर में डॉक्टर रोहित कुमार चौहान एवं डॉक्टर संदीप कुमार सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मौजूद रही।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि वर्तमान समय में व्यस्त दिनचर्या के चलते स्वस्थ रहना बड़ी चुनौती बन गया है। पुलिस परिवार के बेहतर स्वास्थ्य के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के मेडिकल कैंप निरंतर आयोजित किए।




