हरिद्वार(अनिल शीर्षवाल)। ज्वालापुर के मोहल्ला घोसियान स्थित बैठक में सर्वेंट ऑफ अहलेबैत संस्था की ओर से शहीदाने कर्बला की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। हरिद्वार चेरिटेबल ब्लड सेंटर के सहयोग से आयोजित शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए 76 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदाताओं के उत्साह और सेवा भावना से शिविर सफल रहा।
शुक्रवार को सुबह से ही रक्तदान के लिए युवाओं का पहुंचना शुरू हो गया था। इस अवसर पर संस्था से जुड़े नावेद अंसारी और समीर अली ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने का सबसे सरल और पुण्य कार्य है। उन्होंने कहा कि शहीदाने कर्बला का संदेश इंसानियत, त्याग और सेवा का है तथा रक्तदान उसी भावना को आगे बढ़ाने का माध्यम है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए आगे आने का आह्वान किया। हरिद्वार चेरिटेबल ब्लड सेंटर की टीम ने सभी रक्तदाताओं और आयोजकों का आभार व्यक्त किया। शिविर के समापन पर रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समीर अली, नावेद अंसारी, मोनू, अर्शिल, ईशान, मन्नी, चाहत, लविश, कोशैन, अर्श अली, सोबी, जुनैद, बिलाल और समीर आदि मौजूद रहे।



