हरिद्वार(नीति शर्मा)। बीएचईएल रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। केएफडब्ल्यू (KFW) पोषित परियोजना के अंतर्गत लगभग 80 करोड़ रुपये की लागत से 35 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन निर्माण कार्य को स्वीकृति मिली है। शुक्रवार को विधायक आदेश चौहान ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
इस परियोजना के पूरा होने से नगर निगम हरिद्वार के वार्ड संख्या 59 एवं 60 की अनेक कॉलोनियों को बेहतर सीवर व्यवस्था का लाभ मिलेगा। इनमें ट्रांसपोर्ट नगर,आत्म ज्ञान कालोनी सीतापुर, सीतापुर,जानकी विहार, रवि विहार, हरिलोक फेस-2, नया गांव, नाहर सिंह एन्क्लेव, ब्रह्म सिंह एन्क्लेव, ब्रज सिंह-भूप सिंह एन्क्लेव, जगदीश कॉलोनी, योरावर एन्क्लेव, गणेश विहार फेस-1 एवं फेस-2, राजलोक विहार और राधा एन्क्लेव सहित कई क्षेत्र शामिल हैं।

इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि वर्ष 2014 में केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद से ही इस परियोजना को धरातल पर उतारने के प्रयास शुरू कर दिए गए थे। वर्ष 2015 में योजना की डीपीआर तैयार कर केंद्र सरकार को भेजी गई। वर्ष 2017 में प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद परियोजना को आगे बढ़ाने के प्रयासों में तेजी आई।
उन्होंने बताया कि तत्कालीन कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल परियोजना की प्रगति और तकनीकी पहलुओं को लेकर जर्मनी भी गया था। केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वय और लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप केएफडब्ल्यू पोषित परियोजना के पैकेज-3 के अंतर्गत रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए यह महत्वपूर्ण कार्य स्वीकृत हुआ है।
कार्यक्रम में पार्षद विनीत चौहान, संदीप शर्मा, देवेश वर्मा, धीरेंद्र प्रधान, लैविश चौहान, नीति शर्मा,नेहा शर्मा, पवन चौहान, राजीव चौहान, अजय सोलंकी, अधिशासी अभियंता मीनाक्षी, विजय शुक्ला, गोपाल शर्मा, आकाश चौधरी, रतीभान चौहान, उदयवीर सिंह, महेश कुमार, मनोज कुमार, बृजभूषण, नंदन शर्मा, राज शर्मा, मोनू चौहान, सुरेंद्र चौहान, जे.के. तोमर एवं कपिल कुमार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।



