बहादराबाद(मनोज यादव)। बहादराबाद स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक स्तर पर प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। नई शिक्षा नीति (NEP) के अंतर्गत महाविद्यालय में वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू कर दिए गए हैं। कॉलेज प्रशासन ने छात्र-छात्राओं से समय रहते समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कर प्रवेश सुनिश्चित करने की अपील की है।
महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। कॉलेज में बी.कॉम (B.Com.), बी.एससी. (PCM), बी.एससी. (CBZ) एवं बी.एससी. (CPM) पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिए जा रहे हैं। समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 मई 2026 निर्धारित की गई है।

कॉलेज प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण के बिना प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण नहीं मानी जाएगी। इच्छुक छात्र-छात्राएं समर्थ पोर्टल� पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए राजकमल कॉलेज वेबसाइट� का अवलोकन किया जा सकता है। किसी भी सहायता एवं जानकारी के लिए कॉलेज हेल्पलाइन नंबर 7452033366 पर संपर्क किया जा सकता है।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र चौहान ने बताया कि श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में नकलविहीन परीक्षाएं, समयबद्ध परीक्षा प्रणाली और समय पर परिणाम घोषित किए जाने से विद्यार्थियों को लाभ मिल रहा है।
प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय में मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना लागू की गई है। साथ ही विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा भी उपलब्ध कराई जाएगी। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं के कारण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं में प्रवेश को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।


