हरिद्वार/रोहतक(अनिल शीर्षवाल)। हरियाणवी संगीत जगत के लोकप्रिय गायक अमित सैनी रोहतकिया को हरियाणा कला परिषद में अतिरिक्त निदेशक, गुरुग्राम की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें देशभर से बधाइयां मिल रही हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सूर्यवीर सैनी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इसे कला, प्रतिभा और संघर्ष की बड़ी उपलब्धि बताया।
डॉ. सूर्यवीर सैनी ने कहा कि अमित सैनी रोहतकिया ने अपने गीतों और कला के माध्यम से हरियाणवी संस्कृति, लोकभाषा और लोक परंपराओं को नई पहचान दिलाने का कार्य किया है। उनकी लोकप्रियता आज हरियाणा की सीमाओं से निकलकर देशभर में फैल चुकी है और युवा वर्ग उन्हें विशेष रूप से पसंद करता है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उन्हें इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान का सम्मान है। यह नियुक्ति युवाओं और उभरते कलाकारों के लिए प्रेरणादायक है, जो यह संदेश देती है कि मेहनत, समर्पण और प्रतिभा के बल पर बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।
डॉ. सूर्यवीर सैनी ने विश्वास जताया कि अमित सैनी रोहतकिया अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे तथा कला एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में युवाओं और कलाकारों को नए अवसर और बेहतर मंच प्राप्त होंगे।
उन्होंने कहा कि अमित सैनी रोहतकिया की सफलता पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है। अपने संघर्ष और प्रतिभा के दम पर उन्होंने यह सिद्ध किया है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
अंत में डॉ. सूर्यवीर सैनी ने अमित सैनी रोहतकिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे अपनी कला, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों के माध्यम से प्रदेश और देश का नाम इसी प्रकार रोशन करते रहें।





