पिरान कलियर(श्रवण गिरी)।हरिद्वार नशा मुक्त देवभूमि-2026 अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम ने 25 अप्रैल 2026 को कलियर मेला ग्राउंड के पास चेकिंग के दौरान शोयब अली (32 वर्ष), पुत्र मोहम्मद हनीफ, निवासी पिरान कलियर को 3.12 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह क्षेत्र में छोटी-छोटी मात्रा में स्मैक बेचकर अपना खर्च चलाता था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 82/26, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।
पुलिस टीम में शामिल:
प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी के नेतृत्व में म0उ0नि0 विशाखा असवाल, हेड कांस्टेबल जमशेद अली और कांस्टेबल सुबोध कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
संदेश:
हरिद्वार पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र को नशा मुक्त बनाया जा सके।


