हरिद्वार(ब्यूरों)। अंकिता भंडारी मर्डर केस में भाजपा के प्रदेश प्रभारी की छवि खराब करने पर बकवास किए जाने पर पूर्व विधायक सुरेश राठौर को जेल भेज दिया है।
भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की ओर से दर्ज कराए मुकदमें में पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। जहां से उसे कोर्ट ने 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार सुरेश राठौर की गिरफ्तारी अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े मामलों में हुई है। इन मामलों में पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उनकी कथित पत्नी और अभिनेत्री उर्मिला सनावर के खिलाफ हरिद्वार के झबरेड़ा, बहादराबाद और नेहरू कॉलोनी के साथ डालनवाला थानों में मुकदमे दर्ज हुए थे।
हालांकि सुरेश राठौर अपने विवादित ब्यानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे। एक बार तो उन्होंने अपनी कथित पत्नी से फोन पर वार्ता करते हुए कहा था कि उनके पहनावे से ठाकुर भी द्वेष रखते हैं। हालांकि बाद में उन्होंने माफी मांग ली थी। लेकिन जब अंकिता भंडारी मर्डर मामले में उन्होंने अपनी कथित पत्नी से वार्ता करते हुए अपनी ही पार्टी के शीर्ष नेताओं को कथित तौर पर वीआईपी बता दिया। इससे पूरे प्रदेश में विपक्षी दलों को राजनैतिक रोटियां सेंकने को बल मिल गया था।
