हरिद्वार(नीति शर्मा)। धीरवाली रोड स्थित भेल फाउंड्री गेट पर आयोजित होने वाले भागीरथ महोत्सव मेला 2026 का शुभारंभ मंगलवार को विधिवत पूजा-अर्चना एवं सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ। मेला समिति के अध्यक्ष मनोज यादव ने मुख्य यजमान के रूप में पूजा-अर्चना कर मेले के सफल आयोजन एवं जनकल्याण की कामना की। इसके बाद भेल के यूनियन पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा बैलून उड़ाकर मेले का औपचारिक शुभारंभ किया गया।
शुभारंभ समारोह में समिति के संरक्षक सुकरम पाल एवं राकेश चौहान, सचिव परमाल सिंह, उपाध्यक्ष तरुण कुमार शुक्ल, कोषाध्यक्ष प्रवीन बरदिया, विनोद शाक्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक संतोष कुमार साहू सहित विभिन्न यूनियन पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं सम्मानित पत्रकार उपस्थित रहे।

समिति अध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि 6 अक्टूबर से 6 नवंबर 2026 तक चलने वाला यह मेला प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से रात्रि 11 बजे तक आमजन के लिए खुला रहेगा। मेले में भव्य भागीरथ प्रतिमा, मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा, सांस्कृतिक मंच, विभिन्न प्रकार के झूले, मनोरंजन के साधन, स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल, क्रॉकरी एवं घरेलू उपयोग की वस्तुओं की दुकानें प्रमुख आकर्षण रहेंगी।

उन्होंने बताया कि मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें गरबा डांस मुख्य आकर्षण होगा। इसके अलावा स्कूलों के छात्र-छात्राओं एवं बाल कलाकारों द्वारा भी रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलेगा। मेले के दौरान समय-समय पर प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी।
समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों का आनंद लेने तथा मेले को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की।
भागीरथ महोत्सव मेला के मार्गदर्शक मंडल में सतीश पुंडीर, शिवनारायण शर्मा, रणवीर सिंह, विजय शंकर चौबे, रामललित, गौरीशंकर, संतोष झा, एच.एस. भाटिया, अभिमन्यु सिंह एवं सचिन राजपूत शामिल हैं। वहीं कार्यकारिणी में संतोष साहू, रामचन्द्र यादव, विनोद शाक्य, राकेश रोशन, रविंद्र यादव, विनोद चौहान, कुंज भसीन, विकास कुचेरिया, आशीष शुक्ला, विमलेश कुशवाहा, भानू यादव, सुनील प्रजापति, नीरज परिहार, धनंजय यादव, हरिकेश विश्वकर्मा, जे.पी. धीमान, मनोज मांझी, सचिन शर्मा, अंशुल गुरव, हिमांशु सैनी, हरीश साहू, सुशील त्रिपाठी, पवन राठौर एवं सुधीर शर्मा धस्माना सहित अनेक सदस्य शामिल हैं।



