बहादराबाद(हन्नी कथूरिया)। जम्मू-कश्मीर में आयोजित प्रथम टच रग्बी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले हरिद्वार के खिलाड़ियों को एडवोकेट कुलवंत चौहान द्वारा सम्मानित किया गया।
यूथ फिट इंडिया के खिलाड़ी 10 व 11 अप्रैल को आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जम्मू-कश्मीर पहुंचे थे, जहां उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 बालक वर्ग में द्वितीय, अंडर-14 बालिका वर्ग में तृतीय तथा अंडर-18 बालक वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर एडवोकेट कुलवंत चौहान ने अपने कार्यालय में उन्हें सम्मानित करते हुए बधाई दी और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जसवंत चौहान, एडवोकेट दिविक चौहान, जानी अंबेडकर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

