हरिद्वार(अनिल शीर्षवाल)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा घोषित रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के नव-नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों का स्थानीय स्तर पर भव्य एवं गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। यह स्वागत समारोह सुरेंद्र ठाकुर के निवास स्थान पर आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ज्वालापुर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशवंत सैनी, शिवालिक नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह राणा तथा बहादराबाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट राकेश चौहान का फूलमालाओं एवं माल्यार्पण के साथ जोरदार अभिनंदन किया गया। उपस्थित लोगों ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उनसे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई।

कार्यक्रम के दौरान ज्वालापुर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशवंत सैनी ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और आगामी समय में जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ उठाया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ किया जाएगा तथा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर सुरेंद्र ठाकुर, कैलाश प्रधान, हेमराज सैनी, आरबीएल वर्मा, रविंदर धीमान,प्रवीन कुमार, नरेश कुमार सैनी, दिग्विजय यादव, अंकित चौहान, आकाश ठाकुर, राहुल चौहान, इकबाल काजमी, सचिन ठाकुर, विश्व कुमार, विशाल ठाकुर, राजेश वर्मा, संदीप कुमार, अखिलेश सिंह ,रोहित चौहान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

