पिरान कलियर(श्रवण गिरी)। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने क्षेत्र में माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए शांति भंग के आरोप में चार लोगों का चालान किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जस्सावाला में पड़ोस के बच्चों के आपसी बोलचाल को लेकर दो पक्षों में विवाद उत्पन्न हो गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अपराध की रोकथाम तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चार व्यक्तियों को धारा-170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान कल्लू पुत्र मामचंद, मोनू पुत्र कल्लू, अजय कुमार पुत्र अतर सिंह तथा करण पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम जस्सावाला धनौरी, थाना कलियर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह, हेड कांस्टेबल अमित कुमार एवं कांस्टेबल विक्रम चौहान सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।


