हरिद्वार(नीति शर्मा)। कनखल स्थित पायलट बाबा कॉलेज में नवरात्र के पावन अवसर पर गरबा एवं डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए रंगारंग एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक वेशभूषा और गरबा-डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में उत्सव का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम में स्वास्तिक, खुशी, आकांक्षा, नंदिनी, आस्था, अंजलि, आशीष, कृष्णा, नितिन, खुशबू, दीपमाला, श्रुति, रिमझिम, सलोनी, हर्ष, भूमि, कशिश, पारुल, सक्षम, निधि, गीतिका, गुनगुन, ऐश्वर्या, निकिता, अनुष्का, संजना, सरिता, वैष्णवी एवं वर्षा सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम की संयोजक डॉ. दीपावली गुप्ता ने बताया कि महाविद्यालय में शैक्षणिक पाठ्यक्रम के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। ऐसे आयोजनों से छात्र-छात्राओं का भारतीय परंपराओं एवं संस्कृति के प्रति जुड़ाव मजबूत होता है और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।
इस अवसर पर प्राचार्य राधा, उपासन, डिंपल, सोनिया, अनु, शिवानी, कीर्ति सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बनाया।



