छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां, भारतीय परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का दिया संदेश
हरिद्वार(मनोज यादव)।नवरात्र के पावन अवसर पर कुंती नमन कॉलेज में गरबा एवं डांडिया महोत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए रंगारंग एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने गरबा और डांडिया के माध्यम से भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में नियति गुप्ता, आंचल, सानिया, सुहानी सोडाई, अनामिका वर्मा, शगुन चौधरी, त्रिशा चौहान, सिमरन, श्रुति, प्रियांशी और खुशबू ने प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया।
इस अवसर पर राजेंद्र कुमार जोशी ने कहा कि महाविद्यालय में शैक्षणिक पाठ्यक्रम के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। ऐसे कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं का भारतीय परंपराओं और संस्कृति के प्रति जुड़ाव बढ़ता है तथा उनकी प्रतिभा को निखरने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम में आर.के. जोशी, नरेंद्र कुमार, पारुल गोदवाल, डॉ. अनामिका वर्मा, डॉ. रश्मि पटेल, मेघा, उर्मी चौधरी, तान्या, प्रिंस कुमार, ज्योति राघव, निधि विश्वकर्मा, खुशी धीमान, प्रियंका कश्यप, नेहा त्यागी और आकांक्षा तोमर सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।



