रुड़की(श्रवण गिरी)। मैथोडिस्ट गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, रुड़की के प्रांगण में सत्र 2026-27 के लिए छात्र संघ चुनाव कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। चुनाव में प्रीफेक्ट, ट्रेजरार, सेक्रेटरी, प्रेसिडेंट एवं वाइस प्रेसिडेंट पदों के लिए छात्राओं ने नामांकन किया और पूरे उत्साह के साथ चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया।
नामांकित छात्राओं के समर्थन में महाविद्यालय की छात्राओं ने निष्पक्ष एवं उत्साहपूर्वक मतदान किया। चुनाव प्रक्रिया के प्रथम चरण में 6 अगस्त 2026 को प्रीफेक्ट पद के लिए मतदान के आधार पर छात्राओं का चयन किया गया, जबकि द्वितीय चरण में 8 अगस्त 2026 को ट्रेजरार, सेक्रेटरी, वाइस प्रेसिडेंट एवं प्रेसिडेंट पदों के लिए छात्राओं का चयन किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रबंधिका मिस जे. सिंह एवं प्राचार्या डॉ. अमिता श्रीवास्तव ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कॉलेज जीवन केवल किताबी ज्ञान प्राप्त करने का मंच नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने की पाठशाला भी है। छात्र संघ चुनाव छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी, आत्मविश्वास और लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करता है।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या डॉ. अमिता श्रीवास्तव ने महाविद्यालय के समस्त प्रवक्तागण, कर्मचारियों एवं छात्राओं को छात्र संघ चुनाव कार्यक्रम को सफल बनाने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए धन्यवाद दिया।






