धनौरी(श्रवण गिरी)। भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन उत्तराखंड की ओर से संगठन के प्रदेश प्रवक्ता अश्वनी सैनी के शिक्षण संस्थान महर्षि दयानंद इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड साइंस, धनौरी में शिक्षकों के सम्मान में विशेष समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर ध्यान सिंह सैनी एवं संगठन के संस्थापक अरुण सैनी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम का संचालन संयोजक एवं प्रदेश महासचिव राजेश सैनी ने किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में हरिओम डिग्री कॉलेज धनौरी की अध्यक्ष श्रीमती सुमन सैनी, पूर्व शिक्षा निदेशक अधिकारी योगराज सैनी तथा पूर्व जिला शिक्षाधिकारी ब्रह्मपाल सैनी मौजूद रहे।
इस अवसर पर संगठन की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले करीब 100 अध्यापकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

समारोह में संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय समिति अध्यक्ष अरुण सैनी, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव सैनी, प्रदेश संगठन महामंत्री दीपचंद सैनी, प्रदेश प्रवक्ता अश्वनी सैनी, प्रदेश प्रचारक डॉ. संजय सैनी, प्रदेश महासचिव राकेश सैनी एवं राजेश सैनी, अमित सैनी, मनीष सैनी और आदेश सैनी सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष मलखान सैनी, अशोक सैनी, प्रमोद सैनी एवं प्रवीण सैनी, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुभाष सैनी, प्रदेश सचिव देवीचंद सैनी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी संजय सैनी, प्रदेश मीडिया प्रभारी राहुल सैनी, प्रदेश संरक्षक प्रधान मुकेश सैनी, निशांत सैनी, प्रदीप सैनी, सौरभ सैनी, सुभाष सैनी, ऋषिकेश, प्रदेश संगठन मंत्री अर्जुन सैनी, हरिद्वार प्रधान कौरपाल सैनी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
महिला एवं युवा शक्ति के पदाधिकारियों में अनिता सैनी, रीता सैनी, निर्भय सैनी, विपिन सैनी, प्रदेश कानून सलाहकार विपिन सैनी, मातृशक्ति अध्यक्ष बिना सैनी, प्रदेश महासचिव मातृशक्ति आरजू सैनी, प्रदेश अध्यक्ष युवा शक्ति अतुल सैनी, प्रदेश महासचिव युवा शक्ति नीरज सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा शक्ति कर्म सिंह सैनी एवं सचिव युवा शक्ति अमित सैनी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
जिला स्तर से जिला अध्यक्ष अरुण सैनी, जिला संगठन महामंत्री अजय सैनी, जिला महासचिव योगेश सैनी, सुनीता सैनी, जिला सचिव सोनू सैनी, रजनीश सैनी तथा जिला उपाध्यक्ष सचिन सैनी सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उनके शिक्षा के क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान की सराहना की गई। आयोजकों ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान समाज के प्रति उनके योगदान के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है।

