हरिद्वार(अमित शर्मा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सतत सार्वजनिक नेतृत्व के अवसर पर राज्य मंत्री सुनील सैनी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 वह ऐतिहासिक दिन है, जब नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर सरकार के प्रमुख के तौर पर जनसेवा की अपनी यात्रा शुरू की थी। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, 7 अक्टूबर 2026 को इस यात्रा के 25 वर्ष पूरे हुए हैं।
सुनील सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह 25 वर्षों का सफर देशसेवा, दृढ़ इच्छाशक्ति और जनकल्याण के प्रति समर्पण की यात्रा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूल मंत्र के साथ केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में विकास एवं जनकल्याण के कार्य किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ और ‘सेवा ही परम धर्म’ की भावना के साथ अपनी नीतियों को आगे बढ़ाया है। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया गया है।
राज्य मंत्री सुनील सैनी ने कहा कि वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में उत्तराखंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ेगा।
उन्होंने कहा, “उत्तराखंड की देवतुल्य जनता की ओर से मैं आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को 25 वर्षों की जनसेवा के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। आपके मजबूत नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ता रहे और हम सभी कार्यकर्ताओं को आपका आशीर्वाद सदैव मिलता रहे, प्रभु से यही कामना करता हूं।”



