झबरेड़ा(अनिल शीर्षवाल)।झबरेड़ा विधानसभा के पनियाला मंडल में राज्य मंत्री सुनील सैनी ने भाजपा नेता अनीश गौड़ के आवास पर आयोजित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीएलए-1, मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण, मतदाता पंजीकरण और SIR प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।
राज्य मंत्री सुनील सैनी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदाता सूची का शुद्ध एवं पारदर्शी होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने तथा अपात्र एवं अनाधिकृत नामों को नियमानुसार हटाने की प्रक्रिया में पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ कार्य करें।

बैठक में मतदाता सूचियों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में बीएलए-1 सुशील त्यागी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड़, हर्ष दौलत, वैजयंती माला, आदित्य बृजवाल, मंडल अध्यक्ष आशीष, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुबोध शर्मा सहित मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रमुख, बीएलए-2 एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।







