डॉ. राहुल आर्य के नेतृत्व में आयुर्वेदिक उपचार एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन
बहादराबाद(मनोज यादव)। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान बहादराबाद में आयोजित 11 दिवसीय विशाल निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा सेवा शिविर का सफलतापूर्वक समापन हो गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी वैद्य डॉ. राहुल आर्य के नेतृत्व में आयोजित चौथे विशाल कांवड़ चिकित्सा सेवा शिविर में हजारों शिवभक्तों एवं कांवड़ियों को आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गईं।

डॉ. राहुल आर्य ने बताया कि वह पिछले 12 वर्षों से आयुर्वेद के पुनरुत्थान एवं प्रचार-प्रसार के लिए देश-विदेश में कार्य कर रहे हैं। शिविर में आयुर्वेद की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों जैसे अग्निकर्म, विद्ध कर्म, पंचकर्म, मर्म थेरेपी, रक्तमोक्षण एवं नस्य आदि के माध्यम से रोगियों का उपचार किया गया।
शिविर में विभिन्न आयुर्वेद महाविद्यालयों के प्रशिक्षु विद्यार्थियों एवं चिकित्सकों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा डॉ. राहुल आयुर्वेद चिकित्सालय की ओर से प्रशस्ति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर डॉ. किशोर सिंह, डॉ. पीयूष लांबा, डॉ. रिशांक मंझकोला, अंकुल कुमार, डॉ. हेमराज, संजय प्रजापति, डॉ. विक्रम, डॉ. संजय, डॉ. प्रियांशु, डॉ. प्रियेश, डॉ. आयुष, डॉ. हिमांशु, डॉ. कर्ण, डॉ. गिरीश, डॉ. लोकेश, डॉ. अभिषेक तिवारी, डॉ. निखिल तोमर, डॉ. मुकेश गुप्ता सहित अनेक चिकित्सकों एवं विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
शिविर के दौरान लगभग 6000 से अधिक शिवभक्तों एवं कांवड़ियों ने आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया। समापन अवसर पर डॉ. राहुल आर्य ने कहा कि उनका उद्देश्य आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाना तथा लोगों को भारत की प्राचीन एवं वैज्ञानिक चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।



