हरिद्वार(नेहा शर्मा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के दो दिवसीय कार्यक्रम हेतु कृषि उत्पादन मंडी समिति हरिद्वार एवं श्रमिक कल्याण बोर्ड हरिद्वार द्वारा मंडी समिति परिसर में कार्यक्रम आयोजित गया, जिसमें कृषक सम्मान एवं श्रम विभाग एवं भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड उत्तराखंड सरकार द्वारा पंजीकृत श्रमिकों को शिक्षण किट, पोषण किट, स्वच्छता किट वितरण, जनसामान्य के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर तथा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया है।
बुधवार को मंडी समिति ज्वालापुर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद द्वारा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर केंद्र एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनकल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आयुष्मान स्वास्थ्य योजना, श्रम विभाग की ओर से श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा, घर बनाने, बीमार होने पर इलाज की सुविधा, किसानों के लिए सम्मान निधि, ऐतिहासिक गन्ना मूल्य, उर्वरकों, कीटनाशक एवं बीजों पर सब्सिडी की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मंडी समिति द्वारा कृषकों के कल्याण के लिए अलग से योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, उनका लाभ मंडी सचिव लवकेश कुमार द्वारा प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने दो दिवसीय कार्यक्रम के अन्तर्गत सफाई अभियान चलाये जाने की भी जानकारी दी गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा द्वारा श्रम विभाग एवं मंडी समिति के कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध करायी तथा उपस्थित श्रमिकों को किटों को वितरण किया गया। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीणों, श्रमिकों के सम्बन्ध में चलाई जा रही योजनाओं के माध्यम से जनसामान्य को हो रही सुविधाओं के विषय में बताया गया तथा मंडी समिति एवं विपणन बोर्ड द्वारा कृषकों, छात्रों एवं व्यापारियों के लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना भी की गई।
इस अवसर पर मंडी सचिव लवकेश कुमार के प्रयासों से कार्यक्रम स्थल पर ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन भूमानन्द अस्पताल के सहयोग से किया गया तथा श्रमिक कल्याण बोर्ड के सहयोग से रक्त जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रमिकों की 44 प्रकार की निःशुल्क जांचें मोबाइल वैन के माध्यम से की गई।

इस मौके पर दर्जाधारी जयपाल सिंह चौहान, लोकेश पाल, विशाल राठौर, सुनील सैनी, कलीम अंसारी, इमरान अली, मंसूरी प्रधान व्यापारी यूनियन आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन प्रत्यूष आत्रेय द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मंडी समिति के कर्मचारी वर्षा गुप्ता मंडी निरीक्षक, शिवमूर्ति सिंह, मंडी निरीक्षक, जितेंद्र कुमार, मनोज कुमार, आशीष कुमार, सहायक श्रम आयुक्त प्रशांत कुमार, श्रम अधिकारी मीनाक्षी एवं अन्य कर्मचारीगण द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना-अपना योगदान दिया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पोषण किट स्वच्छता किट प्रमिता पत्नी खडग सिंह, ममता देवी पत्नी राजकुमार चौहान, महसर पत्नी महताब, मुख्यमंत्री पोषण किट शिक्षण किट का वितरण मुख्य रुप से बच्चों अबरार, कार्तिक, देविका, देव आदि, मुख्यमंत्री पोषण किट राजवीर, धर्मेन्द्र, छत्रपाल, इसरान आदि एवं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य जांच योजना अनीता देवी, जितेन्द्र, मुकेश, अमृता देवी आदि की जांच कर रिपोर्ट भी मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रम में सौंपी गई। श्रम विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि बोर्ड द्वारा संचालित योजना मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में अनवरत चलती रहेगी।


