रुड़की(नीति शर्मा)। मैथोडिस्ट गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, रुड़की के प्रांगण में आज इंटर हाउस खेल प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। प्रतियोगिता में मार्च पास्ट, क्रिकेट, खो-खो, बास्केटबॉल, बैडमिंटन एवं कबड्डी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्रबंधिका मिस जे. सिंह एवं प्राचार्या डॉ. अमिता श्रीवास्तव ने छात्राओं को हरी झंडी दिखाकर किया। प्राचार्या डॉ. अमिता श्रीवास्तव ने छात्राओं को निष्पक्ष खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण खेल में सहभागिता, अनुशासन और अपना शत-प्रतिशत देना है।

कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा किए गए भव्य मार्च पास्ट से हुई। इसके पश्चात विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कबड्डी प्रतियोगिता में येलो हाउस की टीम ने विजय प्राप्त की। विजेता टीम में मानसी, मनीषा, नेहा, पलक, पायल, रुबीना, मंतशा, दिव्या, अनम एवं सनिया शामिल रहीं।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में ब्लू हाउस की कर्णिका ने प्रथम, ग्रीन हाउस की वंशिका ने द्वितीय तथा रेड हाउस की अवनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बास्केटबॉल प्रतियोगिता में रेड हाउस की टीम ने प्रथम, येलो हाउस ने द्वितीय तथा ग्रीन हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता रेड हाउस की टीम में भूमिका नेगी, अलीशा, अनुष्का, अनुराधा, एलिस फजिया, आयशा, अलीबा आदि छात्राएं शामिल रहीं।

खो-खो प्रतियोगिता में रेड एवं ब्लू हाउस की टीम विजेता रही। टीम में रिया, वानी, वंशिका, वर्षा, तान्या, मंतशा, शिल्पी, मुस्कान, गौरी आदि छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया।
वहीं क्रिकेट प्रतियोगिता में येलो एवं ब्लू हाउस की संयुक्त टीम ने विजय प्राप्त की। टीम में फजिया, पूजा अग्रवाल, नंदिनी, इकरा, नेहा, तान्या, राधिका, पायल आदि छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिताओं के समापन पर विजेता छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं पारितोषिक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। प्राचार्या डॉ. अमिता श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं दर्शकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर छात्राओं ने खेल भावना, अनुशासन एवं टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

