धनौरी(श्रवण गिरी)। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित 120वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) धनौरी के सह निदेशक डॉ. योगेंद्र पाल सैनी को सम्मानित किया गया।
3 से 6 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किसान मेले में डॉ. योगेंद्र पाल सैनी को कृषि एवं मृदा विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए विश्वविद्यालय की ओर से सर्वश्रेष्ठ विस्तार वैज्ञानिक पुरस्कार से नवाजा गया।
यह सम्मान मिलने पर कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी के प्रभारी अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम कुमार सहित डॉ. विनोद कुमार, डॉ. नीलकांत, डॉ. रेनू, विनोद शर्मा, सरिता, अमित कुमार आदि ने डॉ. योगेंद्र पाल सैनी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी के लिए भी गौरव का विषय है।





