शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और पुलिस प्रशासन ने दी श्रद्धांजलि
धनौरी(श्रवण गिरी)। देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीद सोनित कुमार सैनी की पांचवीं पुण्यतिथि पर धनौरी में उनकी प्रतिमा स्थल पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान शहीद की धर्मपत्नी बच्चो सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने पहुंचकर शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित हवन-यज्ञ में शहीद की आत्मा की शांति और देश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी , भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह सैनीमहापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष अंकित सैनी, प्रदेश महासचिव शिव कुमार सैनी, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, कलियर विधानसभा से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रहे जय भगवान सैनी, समाजसेवी एवं भाजपा युवा नेता रवि सैनी, इमलीखेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी, जिला कमांडेंट होमगार्ड राकेश सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त दीपक सैनी, बबलू सैनी, रविन्द्र सैनी, उमेश कुमार, चंदन कुमार, सोनू कश्यप, अनमोल सैनी एवं कोकन सैनी सहित क्षेत्र के अनेक लोगों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में पिरान कलियर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन शर्मा, धनौरी चौकी प्रभारी महिपाल सैनी तथा पुलिस बल भी मौजूद रहा।

शहीदों का बलिदान देश की सबसे बड़ी धरोहर
शहीद सोनित कुमार सैनी की पांचवीं पुण्यतिथि पर उपस्थित लोगों ने उनके बलिदान को याद करते हुए कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। शहीदों की शहादत आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा, साहस और समर्पण की प्रेरणा देती रहेगी।
कार्यक्रम में शहीद के बच्चो और धर्मपत्नी की उपस्थिति ने माहौल को भावुक बना दिया। उपस्थित लोगों ने शहीद परिवार के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र अपने वीर सपूतों और उनके परिवारों का सदैव ऋणी रहेगा।
जनप्रतिनिधियों के संदेश
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का संदेश:
“शहीदों का सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है। देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को सदैव सम्मान और कृतज्ञता के साथ याद किया जाना चाहिए।”
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह का संदेश:
“शहीद सोनित कुमार सैनी का बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका त्याग हमें राष्ट्रहित, कर्तव्य और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।”
सैनी महापंचायत प्रदेश अध्यक्ष अंकित सैनी का संदेश:
“शहीदों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। वीर शहीद सोनित कुमार सैनी की शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा और उनकी स्मृति युवाओं को देशसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।”
राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी का संदेश:
“देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता। शहीद परिवारों का सम्मान और उनके प्रति संवेदनशीलता समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।”
जय भगवान सैनी का संदेश:
“शहीद सोनित कुमार सैनी का बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। युवाओं को उनके जीवन से देशप्रेम, साहस और समर्पण की प्रेरणा लेनी चाहिए।”
भाजपा युवा नेता एवं समाजसेवी रवि सैनी का संदेश:
“शहीदों की शहादत देश की आन-बान और शान का प्रतीक है। हमें उनके बलिदान को केवल पुण्यतिथि पर ही नहीं, बल्कि अपने विचारों और कार्यों में भी सम्मान देना चाहिए।”
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी का संदेश:
“शहीद परिवार का त्याग भी अत्यंत महान है। देश के वीर सपूतों की कुर्बानी को नमन करते हुए हमें उनके परिवारों के सम्मान और सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।”
देशभक्ति और श्रद्धा के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन
हवन-यज्ञ और श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान शहीद सोनित कुमार सैनी के अदम्य साहस, राष्ट्रप्रेम और सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया। उपस्थित लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों की स्मृतियां सदैव जीवित रहती हैं और उनका बलिदान राष्ट्र के लिए प्रेरणापुंज बना रहता है।





