देहरादून(हरिशंकर सैनी)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखण्ड के राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के नौवें राज्यपाल के रूप में डॉ. ढाल सिंह बिसेन की नियुक्ति प्रदेश के लिए हर्ष का विषय है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि डॉ. बिसेन के लंबे राजनीतिक एवं प्रशासनिक अनुभवों का लाभ उत्तराखण्ड को मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और संवैधानिक मर्यादाओं के प्रति निष्ठा प्रदेश में लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने डॉ. बिसेन के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए प्रदेश के विकास और जनकल्याण में उनके मार्गदर्शन को महत्वपूर्ण बताया।



