धनौरी(श्रवण गिरी)।कश्मीर के पहलगाम में कायराना आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए प्रेस क्लब धनौरी के पत्रकारों ने हमले में मारे गए पर्यटकों के लिए दो मिनट का मौन धारण मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर धनौरी प्रेस क्लब अध्यक्ष हर्ष सैनी ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष लोगों पर हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। प्रेस क्लब धनौरी इस हमले की कड़ी निंदा करता है और सरकार से हमले में शामिल आतंकियों को ढूंढकर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करता है। वही प्रेस क्लब धनौरी के महासचिव कलीम अहमद सिद्दीकी ने कहा कि पहलगाम में पर्यटको पर हुए आतंकी हमले की खबर ने पूरे देश को भीतर तक हिला दिया। ये सिर्फ़ बेबस पर्यटकों पर हमला नहीं बल्कि पूरी इंसानियत पर हमला है। शब्द कम पड़ रहे हैं, ग़ुस्सा और दुख बेहद गहरा है। हम सरकार को कहना चाहते हैं कि हमले में शामिल एक भी आतंकी हमलावार बचना नहीं चाहिए। इस मौके पर श्रवण गिरि, हनीफ सलमानी, सेवाराम भारती कृष्णपूरी गोस्वामी,रामपाल सैनी, सत्तार अली, नौशाद अली, गुलशेर, साजिद आदि शामिल रहे।
