मुजफ्फरनगर(मनोज चौहान)। जनपद के मौहल्लाा दक्षिणी कृष्णा पुरी निवासी लावारिसों की वारिस क्रांतिकारी शालू सैनी द्वारा निस्वार्थ भाव से सेवा करने का सिलसिला लगातार जारी हैं। समाज सेवियों द्वारा एक मुहावरा बार बार दोहराया जाता हैं कि नर ‘सेवा नारायण सेवा’ मगर यह कहना गलत न होगा कि नर सेवा नारायण सेवा लावारिसो की वारिस क्रांतिकारी शालू सैनी के द्वारा ही की जा रही है, क्योंकि बिना किसी दिखावे एवं निस्वार्थ भाव से की गई सेवा ही नर सेवा कहलाई जाती हैं। रविवार को लावारिसों की वारिस क्रांतिकारी शालू सैनी द्वारा थाना तितावी व शहर के मौहल्ला सूजडू से दो अलग अलग क्षेत्रों से लावारिसों को अपना नाम देकर उनकी बेटी बन विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया। बताया कि मरने वालों में एक बुजुर्ग महिला थी जो, करीब एक बर्ष पूर्व तंगी के कारण श्मशान घाट के बाहर रात भर बैठी रही थी, तब भी लावारिसों की वारिस बुजुर्ग महिला की टूटती आस की डोर को जोडने के लिए सूचना पर अंतिम संस्कार करने पहुंची थी, वही आज उस बुजुर्ग महिला की बेटी बन कर विधि विधान से पंच तत्वों में विलीन किया गया हैं।

फ़ोटो :-लावारिसों की वारिस क्रांतिकारी शालू सैनी।
