हरिद्वार(नीति शर्मा)। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच सर्वसिद्धि कला केंद्र (रजिस्टर्ड एनजीओ) ने टिहरी विस्थापित कॉलोनी में शीतल जल एवं शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित कर जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान राहगीरों, स्थानीय निवासियों एवं जरूरतमंद लोगों को ठंडा जल और शरबत वितरित किया गया, जिससे उन्हें गर्मी से राहत मिली।
संस्था की इस पहल को क्षेत्रवासियों ने सराहते हुए समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने वाला प्रेरणादायक प्रयास बताया। कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सेवा कार्य को सफल बनाया।

संस्था की संस्थापिका एवं अध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी शर्मा ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में जरूरतमंदों की सेवा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि संस्था आगे भी समाजहित एवं जनकल्याण के कार्यों को निरंतर जारी रखेगी।
इस अवसर पर शिवांगी त्रिपाठी शर्मा, नीति शर्मा, अंकित पांचाल, निष्ठा त्रिपाठी, अग्रिमा शर्मा, गौरव आदित्य एवं अरुण आंसू सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में संस्था की ओर से सभी सहयोगकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया गया। जनसेवा का यह अभियान क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।





