धनौरी(श्रवण गिरी)। नशा मुक्त देवभूमि-2026 अभियान के तहत पिरान कलियर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 36.79 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अधिक मुनाफा कमाने के लालच में स्मैक की तस्करी कर रहा था।
पुलिस के मुताबिक, 30 सितंबर 2026 को पिरान कलियर पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान NIC तिराहे से करीब 50 मीटर दूर रतमऊ नदी पुल, धनौरी-कलियर के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 36.79 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकुश कुमार पुत्र धीर सिंह, उम्र 32 वर्ष, हाल निवासी केयर हॉस्पिटल, भगवानपुर, थाना भगवानपुर, हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कलियर और आसपास के क्षेत्र से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में स्मैक लाकर इकट्ठा करता था और उसे मुनाफे पर बेचकर अपना खर्च चलाता था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 243/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।
कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, उपनिरीक्षक मुनव्वर हुसैन, हेड कांस्टेबल इसरार अली, हेड कांस्टेबल माजिद खान, कांस्टेबल विकास त्यागी और कांस्टेबल कैलाशराम शामिल रहे।

