हरिद्वार(नीति शर्मा)। सर्वसिद्धि कला केंद्र (रजिस्टर्ड) टिहरी विस्थापित, शिवालिक नगर द्वारा कथक-प्रभाकर पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संस्थान की ओर से जारी जानकारी के अनुसार विद्यार्थियों को प्रयाग संगीत समिति, इलाहाबाद से मान्यता प्राप्त डिप्लोमा कोर्स की मार्कशीट प्रदान की जाएगी।
संस्थान में कथक नृत्य का बेसिक, एडवांस एवं संपूर्ण प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मंचीय प्रस्तुतियों एवं प्रतियोगिताओं में प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
संस्थान की संस्थापिका एवं अध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी शर्मा ने बताया कि कथक भारतीय शास्त्रीय नृत्य की समृद्ध परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कला केंद्र का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं शास्त्रीय कलाओं से जोड़ना तथा उनकी प्रतिभा को निखारना है।
कथक-प्रभाकर पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी एवं अभिभावक अधिक जानकारी के लिए 8938859008 पर संपर्क कर सकते हैं।

