धनौरी(श्रवण गिरी)। समाजसेवी एवं भाजपा युवा नेता रवि कुमार सैनी का जन्मदिन को उत्साह, उमंग और जनसमर्थन के अभूतपूर्व माहौल में मनाया गया। धनौरी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के निकट यामा मोटरसाइकिल शोरूम के पास उनके निजी कार्यालय में सुबह से देर शाम तक शुभचिंतकों, समर्थकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, युवाओं तथा विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। हजारों लोगों ने पहुंचकर रवि कुमार सैनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
जन्मदिन कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी रहा। समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया, पुष्पगुच्छ भेंट किए तथा साफा पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई गईं। पूरा परिसर शुभकामना संदेशों और समर्थकों के उत्साह से सराबोर नजर आया।
क्षेत्र में जन्मदिन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। सोशल मीडिया पर भी समर्थकों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने हजारों संदेश भेजकर रवि कुमार सैनी को जन्मदिन की बधाई दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भी पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। कई अतिथियों ने उन्हें स्मृति चिह्न एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया तथा जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की कामना की।
इस अवसर पर अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। युवाओं की टीम ने भी उत्साहपूर्वक उनका स्वागत करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं अर्पित कीं। कार्यक्रम पूरे दिन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
