हरिद्वार(ब्यूरों)। सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत श्री राजाराम मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल, सीतापुर (ज्वालापुर) में विद्यालय स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।
प्रतियोगिता में खुशी, अंशिका, परिधि, अंश, वंश, कार्तिक, गौरव, अवनी बर्मन, चाहित, दृष्टि, आयुषी, अभिषेक एवं अभिराज चौहान सहित अनेक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने अपने लेखन कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष नीति शर्मा उपस्थित रहीं। विद्यालय के प्रबंधक मनीष चौहान एवं प्रधानाध्यापिका दीपमाला चौहान ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
मुख्य अतिथि नीति शर्मा, प्रधानाध्यापिका दीपमाला चौहान तथा प्रबंधक मनीष चौहान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के बौद्धिक एवं रचनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षिकाओं काजल मिश्रा, अंजू चौहान, नीतू चौहान एवं वर्षा कश्यप का विशेष सहयोग रहा। अंत में सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।


