कलियर(श्रवण गिरी)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कलियर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे एवं वर्तमान विधानसभा संयोजक मुनीष सैनी ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन को मानवता के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
मुनीष सैनी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने जीवन के माध्यम से धर्म, नीति, प्रेम, साहस और सत्य का मार्ग दिखाया। जन्माष्टमी का पर्व हमें उनके बताए आदर्शों को जीवन में उतारने तथा समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से सभी क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि उनकी कृपा सभी पर बनी रहे। साथ ही उन्होंने लोगों से जन्माष्टमी पर्व को श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की।


