हरिद्वार(नीति शर्मा)। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर सहकारी गन्ना विकास समिति ज्वालापुर के उपाध्यक्ष विशेष चौहान ने समिति प्रांगण में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विशेष चौहान ने कहा कि हरेला पर्व प्रकृति के प्रति सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ जीवन का आधार भी हैं।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान समिति के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में हरेला पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हरित एवं स्वच्छ वातावरण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

