कलियर(श्रवण गिरी)। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने ग्राम महमूदपुर में गांव का माहौल खराब करने वाले 11 लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इनमें 7 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल की रात एक शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में विवाद में बदल गई। गुरुवार को दोबारा तनाव की स्थिति बनने पर पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर हालात को काबू में किया।
पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में सभी आरोपियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया। दोनों पक्षों के बीच पहले से चुनावी रंजिश भी सामने आई है और पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं।
आरोपियों के नाम:
चांद खां पुत्र नसीर (52 वर्ष), शिफत पुत्र किफायत (33 वर्ष), तनवीर पुत्र माहिर (34 वर्ष), दानिश पुत्र रौनक (35 वर्ष) सहित 7 महिलाएं (उम्र 19 से 52 वर्ष), सभी निवासी ग्राम महमूदपुर, कोतवाली पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार।
पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह तोमर, हेड कांस्टेबल जमशेद अली, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, कांस्टेबल प्रकाश मनराल, कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह, महिला कांस्टेबल ,दर्शन कोर, सरिता राणा, महिला होमगार्ड सर्विष्ठा व महिला होमगार्ड गीता गिरी शामिल रहे।
गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

