हरिद्वार(अनिल शीर्षवाल)। राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष सुनील सैनी ने राज्य मंत्री स्तर पर अपने सफलतम एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। सरकार की नीतियां समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं, जिससे गरीब, पिछड़े और जरूरतमंद वर्ग को वास्तविक लाभ मिल रहा है।

सुनील सैनी ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल को जनसेवा, पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए समर्पित बताते हुए कहा कि इस दौरान पिछड़ा वर्ग कल्याण से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारने, पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए गए।
उन्होंने कहा कि भाजपा की रीति-नीति “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र पर आधारित है, जिसके तहत समाज के हर वर्ग को समान अवसर और सम्मान देने का कार्य किया जा रहा है।
अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में उत्तराखंड तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है और भविष्य में भी वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनता की सेवा करते रहेंगे।

