हरिद्वार(अमित शर्मा) ।शिक्षक महासंघ हरिद्वार के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मौसम के बदलते मिजाज अत्यधिक गर्मी और छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों के समय में परिवर्तन करने के संबंध में एक आधिकारिक ज्ञापन सौंपा।
शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि वर्तमान समय में मौसम के प्रतिकूल होने के कारण छोटे बच्चों को जनपद हरिद्वार की भौगोलिक परिस्थितियों में अत्यधिक गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इससे बच्चों के बीमार होने का खतरा बढ़ गया है।
प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मांग की है कि सभी विद्यालयों का समय 15 अक्टूबर तक ग्रीष्मकालीन समय के अनुसार किया जाए।

छोटे बच्चों की कक्षाओं के समय में विशेष छूट दी जाए।
जिलाधिकारी महोदय ने शिक्षक संगठनों की मांगों को अत्यंत संवेदनशीलता से सुना और छात्र हित को सर्वोपरि मानते हुए जल्द ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्कूल समय में परिवर्तन का उचित आदेश जारी करने का आश्वासन दिया है।
इस अवसर पर उत्तरांचल स्टेट प्राईमरी टीचर्स एसोसिएशन हरिद्वार के जिला अध्यक्ष अश्वनी चौहान,राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष लोकेश कुमार, महामंत्री विवेक सैनी, अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों की जिलाध्यक्ष राजेश सैनी,महामंत्री जितेंद्र कुमार, मांगेराम मौर्य जिला संरक्षक ।
आलोक कुमार,सुशील चौधरी ब्लाक अध्यक्ष लक्सर उपस्थित रहे।
