धनौरी(श्रवण गिरी)। भारतीय जनता पार्टी संगठन ने मंडल मंत्री आयुष सैनी को धनौरी बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने आयुष सैनी को फूल-मालाएं पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
आयुष सैनी लंबे समय से संगठन से जुड़े रहकर पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन की ओर से उन्हें बूथ स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने के बाद कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि वह बूथ को मजबूत करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
आयुष सैनी ने जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
वहीं कार्यकर्ताओं ने कहा कि आयुष सैनी को नई जिम्मेदारी मिलने से धनौरी क्षेत्र में संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद है। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

