हरिद्वार(नीति शर्मा)। उत्तराखंड के इतिहास में सर्वाधिक अवधि तक मुख्यमंत्री पद पर कार्य करने का गौरव प्राप्त करने पर सहकारी गन्ना विकास समिति ज्वालापुर के उपाध्यक्ष विशेष चौहान ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विशेष चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने विकास, सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के किसानों, विशेष रूप से गन्ना किसानों के हितों को सदैव प्राथमिकता दी है। किसानों को समय पर गन्ना मूल्य भुगतान सुनिश्चित कराने, कृषि एवं सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने तथा किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा अनेक प्रभावी कदम उठाए गए हैं।
विशेष चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी एक संवेदनशील और जनहितैषी नेता हैं, जो प्रदेश के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति की चिंता करते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री स्वयं गंभीरता से कार्य करते हैं और यही कारण है कि आज प्रदेश का किसान सरकार के प्रति विश्वास और संतोष का अनुभव कर रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यटन और कृषि जैसे क्षेत्रों में हुए उल्लेखनीय कार्यों ने प्रदेश को नई पहचान दिलाई है। किसानों के हितों की रक्षा और उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट दिखाई देती है।
विशेष चौहान ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।
इस दौरान अरविंद कुमार, श्रवण चौहान, अंकित चौहान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



