रानीपुर(अनिल शीर्षवाल)। कोतवाली रानीपुर पुलिस की टीम ने तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर पिछले दिनों ही लूट की घटना का खुलासा कर दिया है।
पुलिस ने बताया था कि प्रदीप कुमार शर्मा पुत्र स्वर्गीय धर्मचंद, निवासी मकान नं. 38, शिवलोक कॉलोनी फेज-3, कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार द्वारा कोतवाली रानीपुर पर तहरीर देकर अवगत कराया गया कि रात्रि के समय शिवलोक कॉलोनी के पास तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से उनका पीछा कर उनके साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया। बदमाश वादी का बैग छीनकर उसमें रखे लगभग 100 ग्राम चांदी के आभूषण, दुकान की चाबियां, एप्पल आईफोन मोबाइल, बीएचईएल मेडिकल कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज लूटकर फरार हो गए। घटना के संबंध में कोतवाली रानीपुर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता से लेते हुए हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार कोतवाली रानीपुर में गठित पुलिस टीमों द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र में सीआईयु हरिद्वार की मदद से डिजिटल साक्ष्य एकत्रित करते हुए संदिग्धों की पड़ताल की गई।
पुलिस टीम ने घटना के संबंध में छानबीनकरने के दौरान मटेरियल गेट भेल के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर उसमें सवार तीनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपने नाम रितिक उर्फ टोपो पुत्र स्वर्गीय बिनोद चौधरी, निवासी ग्राम खंजरपुर, थाना मोदीनगर, जनपद गाजियाबाद,सौरभ पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी ग्राम टांडा साहूवाला, थाना बढ़ापुर, जनपद बिजनौर,राजीव सैनी उर्फ सागर पुत्र अमृत सैनी, निवासी ग्राम चांदपुर, थाना पथरी बताएं और खुलासा किया कि उन्होंने कावड़ मेला के दौरान बैरागी कैंप में दुकान लगाई थी और दुकान का सामान लेने कनखल आते थे सुनार की दुकान के पास में जहां से इन्होंने देखा कि ज्वेलर्स बूढ़ा व्यक्ति है और उसके संबंध में जानकारी लेना शुरू कर दिया दिनांक 11 अगस्त को भी इन्होंने ज्वेलर्स का पीछा किया था लेकिन उस दिन अपने प्लान में सफल नहीं हो पाए उसके बाद 21 अगस्त को वह तीनों सुनार का पीछा करते हुए शिवलोक कॉलोनी पहुंचे। वहां मौका पाकर पहले कैंची से वादी के बैग को लटकाने वाला पट्टा काटा गया फिर बैग लूट लिया गया अपना बचाव करने का प्रयास करने पर आरोपियों ने उसके साथ छीना-झपटी की कैंची से वार करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद तीनों बदमाश मौके से फरार होकर लूटा गया सामान राजा गार्डन, जगजीतपुर, हरिद्वार स्थित रितिक उर्फ टोपो के कमरे पर ले गए।
पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर उक्त कमरे पर पहुंचकर तलाशी ली गई, जहां से घटना में लूटा गया सामान बरामद किया गया।


