धनौरी(श्रवण गिरी)।श्रावण मास में कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए धनौरी में आयोजित श्री शिव विशाल भंडारे का भव्य शुभारंभ एसपी देहात रुड़की शेखर चंद सुयाल एवं मंडलीय कमांडेंट गढ़वाल मंडल द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथियों ने स्वयं अपने हाथों से शिवभक्तों को प्रसाद वितरित किया तथा सेवा कार्य में जुटे स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।
भंडारे में बड़ी संख्या में कांवड़ यात्रियों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। शिवभक्तों की सुविधा के लिए भोजन, निशुल्क चिकित्सा सेवा, स्नान तथा विश्राम की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

इस अवसर पर एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने कहा कि श्रावण मास में कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए धनौरी क्षेत्र के लोगों द्वारा किया जा रहा यह प्रयास सराहनीय और प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्थानीय लोगों ने मिलकर उत्कृष्ट व्यवस्थाएं की हैं, जिससे उनकी यात्रा सुरक्षित और सुगम बन सके।
आयोजकों ने बताया कि शिवभक्तों की सेवा को सर्वोच्च पुण्य मानते हुए यह सेवा शिविर संचालित किया जा रहा है। पूरे आयोजन में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने भी व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में राकेश सैनी, रवि सैनी, मांगेराम सैनी, डॉ. सुनील सैनी, विवेक सैनी, देवराज सैनी, निखिल सैनी, आयुष्य सैनी, पंकज सैनी, अमित सैनी, कार्तिक सैनी, अभिषेक सैनी, गौरव सैनी, संदीप सैनी, राजकुमार, मुलकिराज सैनी, जैकी सैनी, ललित, अक्षय कुमार, इलमचंद सहित समिति के सदस्य एवं क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित रहे।

