हरिद्वार(नीति शर्मा)। प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर Swami Avdheshanand Giri ने इसे भारत के आत्मनिर्भरता, आत्मगौरव और सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल बताया है।
हरिहर आश्रम, कनखल से जारी संदेश में स्वामी अवधेशानंद गिरि ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, जनकल्याण और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में गरीब कल्याण, स्वास्थ्य, आवास, स्वच्छ ऊर्जा, जल आपूर्ति और डिजिटल सेवाओं के विस्तार से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक और केदारनाथ धाम के पुनर्विकास जैसे कार्यों ने देश की सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा प्रदान की है। वहीं, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक मंचों पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा ने देश को नई पहचान दिलाई है।
स्वामी अवधेशानंद गिरि ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की कार्यनिष्ठा, अनुशासन और राष्ट्र प्रथम की भावना देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना करते हुए कहा कि विकसित भारत का संकल्प अब जन-जन का संकल्प बन चुका है।




