हरिद्वार(नीति शर्मा)।अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर हरिद्वार स्थित अक्षय सिंही घाट पर भव्य माँ गंगा हवन एवं गंगा आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ. सपना श्री ने किया, जिसमें संत समाज का सान्निध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर स्वामी ऋषेश्वरानंद जी एवं महंत शिवम महंत जी की उपस्थिति ने आयोजन को आध्यात्मिक ऊंचाई प्रदान की। कार्यक्रम में विधायक रवि बहादुर सहित कई गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता कर आयोजन की गरिमा बढ़ाई।

विशेष अतिथि के रूप में टीवी9 भारतवर्ष के ब्रांड एंकर विपिन चौबे एवं घनश्याम उपाध्याय ने कार्यक्रम में भाग लेते हुए इसकी सराहना की। वहीं प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी के नव-निर्वाचन पर उनका सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में राधिका नागरथ एवं तरित श्रीकुंज की अहम भूमिका रही। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार, चिकित्सक एवं मीडिया जगत से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डॉ. सपना श्री ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ भी किया, जिसके माध्यम से धार्मिक पूजाओं की जानकारी, ज्योतिष परामर्श एवं वास्तु कंसल्टेशन सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
कार्यक्रम का समापन माँ गंगा की भव्य आरती के साथ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ भाग लेते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। डॉ. सपना श्री ने सभी संतों, अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे आयोजनों को समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रसार का माध्यम बताया।


