हरिद्वार(अनिल शीर्षवाल)। जिला सहकारी बैंक लि. हरिद्वार कर्मचारी यूनियन की नवीन कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। कोऑपरेटिव बैंक इंप्लाइज यूनियन यूनिट हरिद्वार द्वारा आयोजित चुनाव प्रक्रिया में बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन यूनियन सदस्य अम्बादत्त जोशी ने किया। उन्होंने बताया कि पूर्व कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने तथा प्रदेश यूनियन के निर्देशानुसार नई कार्यकारिणी का गठन आवश्यक था। चुनाव प्रक्रिया के लिए अंकित गुप्ता को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया।

चुनाव के दौरान उपस्थित बैंक के सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया। इसके तहत योगेश कुमार को संरक्षक, प्रमोद भट्ट को अध्यक्ष, विपुल चौधरी को महामंत्री, सोनी कुमार एवं स्वाति सिंह को उपाध्यक्ष तथा रीता आर्य को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इस अवसर पर प्रवीण कुमार, प्यारेलाल, रविंद्र सिंह, नितिन पटेल, कुलदीप भंडारी, रवि पांडे, राजीव कुमार, परमेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, दीपिका पुरोहित, मीनाक्षी, प्रदीप सिंह, समर सिंह, कमला चौहान, विपेंद्र राणा सहित बैंक की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा एवं बैंक की प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।




