हरिद्वार/रोशनाबाद(नीति शर्मा)। ग्राम रोशनाबाद में लॉकिंग टाइल्स द्वारा बनने वाली विभिन्न आंतरिक सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक आदेश चौहान ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कराया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक आदेश चौहान ने कहा कि अपनी विधानसभा का सर्वांगीण विकास करना उनका प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बिन्दरपाल, पूर्व मंडल महामंत्री चमन चौहान, बाबूराम पाल, सुनील पाल, मुकेश पाल, अभय पाल (भाजयुमो जिला कार्यकारिणी सदस्य), राहुल पाल (ग्राम विकास समिति रोशनाबाद), अक्षय पाल, दीपक पाल, अभिषेक पाल, सन्नी पाल, अमित कुमार, संजीव चौधरी, धीरज कुमार, पुनीत पाल, महेंद्र पाल, राहुल पाल सहित अनेक स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन सड़कों के बनने से आवागमन सुगम होगा तथा गांव के विकास को नई गति मिलेगी।

