हरिद्वार(नीति शर्मा)। प्रारम्भिक शिक्षा के अंतर्गत जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम 2026-27 का मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम, रोशनाबाद, हरिद्वार में भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट के माध्यम से खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया। ध्वजारोहण के साथ प्रतियोगिताओं का विधिवत शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्तराखंड की लोक संस्कृति एवं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक आदेश चौहान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और संघर्ष करने की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल उन्हें उचित मंच और अवसर उपलब्ध कराने की है। जनपद स्तरीय प्रतियोगिताएं बच्चों को अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती हैं।
कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं मुख्य संयोजक जिला शिक्षा अधिकारी हरिद्वार अमित कुमार चंद ने कहा कि विद्यालयी खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने तथा अपनी श्रेष्ठ प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीत और हार से अधिक महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में अनुशासन, निरंतर प्रयास और सकारात्मक भावना के साथ भाग लेना है।
सहसंयोजक विनोद कुमार ने कहा कि जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न विकासखंडों से प्रतिभावान खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिताओं को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने खिलाड़ियों, निर्णायकों, शिक्षकों एवं आयोजन से जुड़े सभी कार्मिकों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
वहीं खंड शिक्षा अधिकारी खानपुर शानेकरीम सिद्दिकी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल मैदान बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को सामने लाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ सहयोग, धैर्य और अनुशासन का महत्व सीखते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को पूरी खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने की शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता के प्रथम दिवस उद्घाटन समारोह के उपरांत विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। मैदान पर उतरते ही खिलाड़ियों में जीत का उत्साह और बेहतर प्रदर्शन की ललक दिखाई दी। अलग-अलग विकासखंडों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों एवं खेल प्रेमियों का ध्यान आकर्षित किया।
मार्च पास्ट के दौरान खिलाड़ियों की कदमताल ने आयोजन स्थल पर अनुशासन और एकजुटता का संदेश दिया। ध्वजारोहण के बाद खेल भावना की शपथ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उद्घाटन समारोह को आकर्षक बना दिया। इसके बाद शुरू हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों के साथ उनके प्रशिक्षक, शिक्षक एवं अभिभावक भी मौजूद रहे और उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के प्रथम दिन खेल मैदान में पूरे दिन उत्साह, प्रतिस्पर्धा और खेल भावना का वातावरण बना रहा।इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, हरिद्वार अभिषेक शुक्ला, अश्वनी चौहान ,जिला अध्यक्ष उत्तरांचल स्टेट प्राईमरी टीचर्स एसोसिएशन, कीरत पाल महामंत्री जूनियर हाईस्कूल, दर्शन पँवार महामंत्री प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन, अरुण शर्मा,अँजेश कुमार जिला खेल समन्वयक, निरोम चौधरी,वीर सिंह,गोपाल भट्टाचार्य, केहर सिंह,संजय चौहान,अनिल चमोली, बबलू अधाना, अमरीष वर्मा, हेमेंद्र चौहान, दीपक चौहान,दिनेश बड़वाल,अजय पुंडीर,रोबिन कुमार,अमित चतुर्वेदी, सुमित चौहान,राकेश पँवार,तेजवीर सैनी,विपुल चौधरी, अमीर आलम,विवेक राठी, उमा रानी,गजेंद्र सिंह,कमला राणा,राजेश चौहान, साधुराम,श्रीकांत शर्मा, शिवा अग्रवाल,रवि गोश्वामी, शालिनी गोश्वामी, अजय शर्मा,चरण सिंह,,सचिन नागर,शकिल अहमद,भूपेंद्र उनियाल,संजय वत्स,राजीव कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम संचालन अरूण शर्मा, बीर सिंह पंवार ने संयुक्त रूप से किया।


