हरिद्वार(ब्यूरों)। भाजपा महिला मोर्चा सप्तऋषि मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष प्रीति गौड़ के नेतृत्व एवं अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार, महिला सशक्तिकरण तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा हरिद्वार जिला अध्यक्ष प्रीति गुप्ता उपस्थित रहीं। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिला महामंत्री चित्रा शर्मा एवं रेनू शर्मा ने भी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।
मंडल अध्यक्ष प्रीति गौड़ ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा महिलाओं को संगठन से जोड़ने और उन्हें सामाजिक व राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि महिला कार्यकर्ता केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में महिला मोर्चा की भूमिका, संगठनात्मक गतिविधियों तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा महिलाओं को नेतृत्व के अवसर प्रदान कर उन्हें समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित कर रही है।
बैठक में मुख्य रूप से हरिद्वार जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, जिला महामंत्री चित्रा शर्मा एवं रेनू शर्मा, सप्तऋषि मंडल अध्यक्ष प्रीति गौड़, मंडल महामंत्री मोनिका धीमान सहित सप्तऋषि मंडल महिला मोर्चा की अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।

