हरिद्वार(नीति शर्मा)। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विशेष चौहान ने प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के नए आयाम स्थापित किए हैं। विशेष चौहान ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने किसानों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है, वहीं फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में प्रभावी कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने चीनी उद्योग को मजबूत करने, एथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा देने तथा किसानों के भुगतान की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलने में सहायता मिली है। विशेष चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक स्तर पर एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभरा है। देश में आधारभूत ढांचे का अभूतपूर्व विकास हुआ है, डिजिटल क्रांति ने आम नागरिकों के जीवन को आसान बनाया है और गरीब, किसान, युवा तथा महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में देश निरंतर आगे बढ़ता रहेगा और किसानों सहित समाज के सभी वर्गों को इसका लाभ मिलेगा।






