देहरादून(नीति शर्मा)। हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय ने नर्सिंग एवं पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा 2026 की समय-सारणी जारी कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन एवं शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 5 जून 2026 दोपहर 2 बजे तक निर्धारित की गई है।
प्रवेश पत्र 8 जून 2026 से डाउनलोड किए जा सकेंगे। बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, जीएनएम, एएनएम, एमएससी नर्सिंग एवं पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं 13 एवं 14 जून 2026 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होंगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने और परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की अपील की है।



